DM-SP चंदौली ने जनपदवासियों को दी है स्वतंत्रता दिवस की बधाई

DM-SP चंदौली ने जनपदवासियों को दी है स्वतंत्रता दिवस की बधाई

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

आज हम लोग 15 अगस्त को आजादी की 74वीं सालगिरह मना रहे हैं। आज के ही दिन 1947 में भारत अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिली थी। इसी दिन की याद में हर साल देश में 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन चंदौली जिले के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को बधाई दी है।

इस साल हम 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए कोरोना काल की कठिन चुनौतियों के साथ साथ आगे बढ़ने व देश की तरक्की में अपना संभव योगदान देने की कल्पना करते हैं

दुनिया में कुछ भी मुश्किल नहीं होता, मन में विश्वास होना चाहिए,
बदलाव लाने के लिए, मन मिटने का भाव होना चाहिए।

बात उस दौर की है जब भारत एक गुलाम था,
हम पर हुकूमत था करता, वो ब्रितानी ताज था।

जुल्म का स्तर कुछ इस प्रकार था की भरी दोपहर में अंधकार था,
हर पल मन एक ही ख्याल सताता, कि अब अगला कौन शिकार था।

किन्तु फिर भी मन में विश्वास था, क्योंकि कलम का ताकत पास था,
जो मौखिक शब्द न कर पाते, ऐसे में ये एक शांत हथियार था।

आक्रोश की ज्वाला धधक रही थी, आंदोलन बन के वो दमक रही थी,
स्वतंत्रता की बात क्या उठी, चिंगारी शोले बन चमक रही थी।

लिख-लिख कर हमने भी गाथा, दिलो में शोलों को भड़काया था,
सत्य अहिंसा को हथियार बनाकर, अंग्रेजों को बाहर का मार्ग दिखाया था।

आसान नहीं था ये सब कर पाना, इतने बड़े स्वप्न को साकार कर पाना,
श्रेय तो जाता उन योद्धाओं को, जिन्होने रातों को भी दिन था माना।

बहुत मिन्नतों बाद दिखा हमें, आजादी का ये सवेरा था,
आओ मिलकर इसे मनाये, फहरा के आज तिरंगा अपना