BREAKING NEWS: शांतिनगर पुनर्वास एवं रोजगार का मामला: लोगों ने बालको रिंग रोड़ पर किया चक्काजाम 

CITIUPDATE NEWS/संतोष सारथी/कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड पर स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया हैं। जानकारी अनुसार स्थानीय लोग अपनी लंबित मांगों को लेकर बालको प्रबंधन के खिलाफ चक्का जाम कर रहे हैं जिसमें शांति नगर के प्रभावित लोग शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार शांति नगर के प्रभावित लोगों ने रोजगार पुनर्वास समेत अपनी लंबित मांगों को लेकर यह प्रदर्शन प्रारंभ किया है जिसके तहत आज मंगलवार को सुबह से ही बोल को रिंग रोड पर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और बाल को प्रबंधन के खिलाफ उनका आक्रोश फूड पड़ा है। लगातार अनदेखी एवं उदासीनता से तंग आकर स्थानीय लोगों ने आप मोर्चा खोलते हुए भी सड़क पर चक्का जाम कर दिया है वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बोल को प्लेस में मौके पर पहुंची है एवं स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन लगातार जारी है। चक्का जाम की स्थिति के साथ ही दोनों और बहनों की लंबी कतार लग गई है।