लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य से कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव

लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य से कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव

14 और 15 सितंबर को कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, कुछ का बदला जाएगा मार्ग; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इसके तहत कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। यह बदलाव मुख्य रूप से 13 से 16 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

इन ट्रेनों का संचालन लखनऊ के बजाय दूसरे स्टेशनों से होगा

गाड़ी संख्या 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ को 14 और 15 सितंबर को कानपुर सेंट्रल पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 14 और 15 सितंबर को लखनऊ के बजाय कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ और 64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ को 14 और 15 सितंबर को मानक नगर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 64255 उतरटिया-कानपुर सेंट्रल 14 और 15 सितंबर को मानक नगर से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 64203 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल का संचालन 15 और 16 सितंबर को मानक नगर से किया जाएगा।

इन ट्रेनों के बदले जाएंगे मार्ग

गाड़ी संख्या 15075 शक्तिनगर-टनकपुर, 15073 सिंगरौली-टनकपुर, 15074 टनकपुर-सिंगरौली और 15076 टनकपुर-शक्तिनगर का मार्ग 14 और 15 सितंबर को परिवर्तित रहेगा। ये ट्रेनें लखनऊ स्टेशन से होकर जाने के बजाय ट्रांसपोर्ट नगर (नॉन-लूप) और आलमनगर के रास्ते संचालित होंगी।

गाड़ी संख्या 15636 गुवाहाटी-ओखा का मार्ग 14 सितंबर को बदलकर बाराबंकी-मल्हौर-आलमनगर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल किया गया है।

गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर-भटिंडा, 19410 गोरखपुर-साबरमती, 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस, 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल, 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और 15065 गोरखपुर-पनवेल का मार्ग निर्धारित तिथियों पर बदलकर बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर किया गया है।

वहीं गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर 14 सितंबर को कानपुर सेंट्रल-आलमनगर-मल्हौर-बाराबंकी होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 19201 भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट भी 14 सितंबर को कानपुर सेंट्रल-मल्हौर-बाराबंकी होकर संचालित होगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन का मार्ग 13 सितंबर 2026 को परिवर्तित रहेगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से लखनऊ और रायबरेली होकर जाने के बजाय कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-फाफामऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के रास्ते चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन, मार्ग और ठहराव की जानकारी की पुष्टि कर लें, ताकि उन्हें सफर के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।