उत्तर-पश्चिम रेलवे पर गूंजेगा खेल का उत्साह, ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर मनाया जाएगा राष्ट्रीय खेल दिवस

जयपुर। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर उत्तर-पश्चिम रेलवे में राष्ट्रीय खेल दिवस को खास अंदाज में मनाया जाएगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे खेल संघ की ओर से 28 से 30 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय खेल अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम ?खेलेगा भारत, जीतेगा भारत? रखी गई है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ?फिट इंडिया आंदोलन? के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य रेल कर्मचारियों के साथ आम लोगों में भी खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

?एक घंटा खेल के मैदान में? पर रहेगा जोर

तीन दिवसीय अभियान के दौरान ?एक घंटा खेल के मैदान में? पहल को प्रमुखता दी जाएगी। इसके तहत उत्तर-पश्चिम रेलवे मुख्यालय के साथ जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर मंडलों तथा विभिन्न कारखानों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिजनों को कम से कम एक घंटा खेल गतिविधियों अथवा शारीरिक व्यायाम के लिए देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

28 से 30 अगस्त के बीच रेलवे के विभिन्न खेल परिसरों में खेल, फिटनेस और मनोरंजन से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा।

खेल दिग्गज बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का उत्साह

अभियान के दौरान क्षेत्रीय और मंडल स्तर पर देश के जाने-माने खेल खिलाड़ियों, ओलंपिक प्रतिभागियों और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। ये खेल दिग्गज रेल कर्मचारियों और उनके बच्चों से संवाद कर उन्हें खेलों में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगे।

स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों से राष्ट्रीय खेल दिवस के इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। रेलवे का मानना है कि खेल और नियमित शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ जीवनशैली की मजबूत नींव हैं। ?खेलेगा भारत, जीतेगा भारत? अभियान के माध्यम से ?स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत? के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।