गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित

गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित

19725 अमृत भारत एक्सप्रेस का मार्ग बदला, 19726 को 45 मिनट रोका जाएगा; 12555 गोरखपुर-बठिंडा तीन घंटे देरी से चलेगी

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच रेल लाइन दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और उत्तर पश्चिम रेलवे की कुछ रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित ट्रेनों के मार्ग, समय और संचालन में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।

खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग

गाड़ी संख्या 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर 2026 को खातीपुरा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग के बजाय बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-कप्तानगंज होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन का गोंडा और गोरखपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत 45 मिनट रेगुलेट

गाड़ी संख्या 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस 3 सितंबर 2026 को दरभंगा से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा वाराणसी मंडल में 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी।

गोरखपुर-बठिंडा ट्रेन तीन घंटे देरी से चलेगी

गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर-बठिंडा रेलसेवा 3 सितंबर 2026 को गोरखपुर से अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और समय की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।