पीलीभीत के अमरिया से हरिद्वार के लिए डाक कांवड़ यात्रा को युवा व्यापारी नेता कौशल गुप्ता ने किया रवाना।

पीलीभीत के अमरिया से हरिद्वार के लिए डाक कांवड़ यात्रा को युवा व्यापारी नेता कौशल गुप्ता ने किया रवाना।


सावन माह के पावन अवसर पर कौशल गुप्ता के नेतृत्व में अमरिया से हरिद्वार के लिए डाक कांवड़ यात्रा बृहस्पतिवार को रवाना की गयी।यात्रा में सैकड़ों शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना दिया।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु रविवार को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य अमरिया शिव मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे।यात्रा में शामिल कांवड़िए निर्धारित समय पर पहुंचकर सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।कौशल गप्ता ने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं से अनुशासन एवं आपसी भाईचारे के साथ यात्रा पूर्ण करने की बात कही।
सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता से अमरिया का वातावरण भक्तिमय नजर आया और जगह-जगह लोगों ने कांवड़ लेने जा रहे भोलो का स्वागत किया।कौशल गुप्ता के इस यात्रा मे चंद्रपकाश शर्मा,सौरभ गुप्ता विक्की मौर्य,कमल श्रीवास्तव, वीरेंद्र गंगवार, सर्वेश अरोड़ा, रचित गुप्ता संजय मिश्रा,बल्लू वर्मा, प्रिंस, विक्की गंगवार,हर्षित गुप्ता, रजनीश गुप्ता,अनिल भारती, अनिल बाल्मीकि समेत हजारों लोग मौजूद रहे