पीलीभीत जिला पंचायत ने कर दिया कमाल,क्षेत्र में हो रही चारो तरफ चर्चा। श्रद्धांजलि देने वाले द्वार पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर को ही कर दिया गायब।

राजेश गुप्ता
लोकेशन,पीलीभीत�
मो 9719672920

पीलीभीत जिला पंचायत ने कर दिया कमाल,क्षेत्र में हो रही चारो तरफ चर्चा।

श्रद्धांजलि देने वाले द्वार पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर को ही कर दिया गायब।

बरेली पीलीभीत हाईवे पर बने द्वार पर अन्य जनप्रतिनिधियों की तस्वीर को लगाया गया मगर जिनके लिए यह द्वार का निर्माण किया गया उनकी ही तस्वीर को जिला पंचायत ने गायब कर दिया।

क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है।

आपको बता दें शाही चौकी के पास पीलीभीत बरेली हाईवे पर बनाये गए श्रदेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई द्वार को जिला पंचायत पीलीभीत के द्वारा बनाया गया जिस पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ,सांसद जितिन प्रसाद,गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार,डॉ दलजीत कौर जिला पंचायत अध्यक्ष,ओमप्रकाश राजभर का तो फोटो प्रमुखता के साथ लगाया गया है मगर जिनको श्रद्धांजलि दी गई है उनका ही फोटो इस द्वार से गायब है।जिसकी पूरी क्षेत्र में व्यापक चर्चा है और जिला पंचायत पर उनकी लापरवाही पर सवाल उठना लाजिमी है।