भोले की भक्ति में रंगी पीलीभीत पुलिस, ​​​​​श्रावण मास के अवसर पर पीलीभीत बरेली बॉर्डर चौकी शाही पर लगे पुलिस सहायता विशाल कैंप पर एसपी और एएसपी के द्वारा कांवरियों का पुष्प वर्षा कर किया स्व

लोकेशन/पीलीभीत
ब्यूरो रिपोर्ट /राजेश गुप्ता
मो 9719672920

भोले की भक्ति में रंगी पीलीभीत पुलिस, ​​​​​श्रावण मास के अवसर पर पीलीभीत बरेली बॉर्डर चौकी शाही पर लगे पुलिस सहायता विशाल कैंप पर एसपी और एएसपी के द्वारा कांवरियों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत अपने हाथों से परोसा भोजन।

पीलीभीत जनपद में पीलीभीत बरेली बॉर्डर चौकी शाही को दुल्हन की तरह सजाया गया है,वही श्रावण माह में आज रविवार को पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव एवं अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के द्वारा गंगाजल लेने जा रहे कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया तथा उनकी यात्रा के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक,सहायक पुलिस अधीक्षक/ सीओ सदर नताशा गोयल तथा उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह के द्वारा कांवरियों को अपने हाथों से भोजन परोसा गया।सभी कांवरिया पुलिस की इस आवो भगत से बेहद उत्साहित और खुश नजर आए।कांवरियों के साथ भोले की भक्ति के रंग में रंगे अधिकारियों ने भी बम भोले जय भोले का जमकर उद्घोष किया।मीडिया को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया पीलीभीत बरेली बॉर्डर चौकी शाही पर लगे पुलिस पंडाल में आज गंगाजल लेने जाने वाले कांवरियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार करते हुए सभी कांवरियों को प्रसाद भंडारा कराया गया है।प्रसाद भंडारा कार्यक्रम सम्परदाय संच खंड श्री हजूर साहिब नाढ़ेड महाराष्ट्र गुरुद्वारा लंगर साहिब,संत बाबा नारिंदर सिंह,संत बाबा बलविंदर सिंह,जत्थेदार बाबा मोहन सिंह गुरुद्वारा नानकसर बढ़ापुरा भैंसाह अमरिया पीलीभीत के सौजन्य से कराया गया है।पीलीभीत पुलिस कांवरियों की सुरक्षा के लिए कदम-कदम पर तत्पर है।