हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा ।


सुरेरी। हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को सुरेरी पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरेरी पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी परमालपुर गांव के आसपास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र राज इंस्पेक्टर सिंह निवासी परमालपुर, थाना सुरेरी को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या के मुकदमे में था वांछित
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना सुरेरी में दर्ज मु0अ0सं0 128/26 में वांछित था। उसके खिलाफ धारा 103(1), 109(1), 352 बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे भी कब्जे में ले लिया।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय, उपनिरीक्षक राजेश दुबे, कांस्टेबल अखिलेश गोंड और रिजर्व कांस्टेबल अंकित कुमार राय शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।