शाहपुर बाईपास के पास नाले में मिला 52 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति, शिनाख्त के प्रयास जारी

शाहपुर बाईपास के पास नाले में मिला 52 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति, शिनाख्त के प्रयास जारी

मुरादाबाद। शाहपुर बाईपास चौराहे के पास 20 अगस्त 2026 की रात्रि में करीब 52 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे बने नाले में गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में पंचायतनामा की कार्रवाई उपनिरीक्षक मनोज पंवार द्वारा नियमानुसार की जा रही है।