अंबाला मंडल के 15 स्टार परफॉर्मर्स सम्मानित, टिकट चेकिंग से 2.13 करोड़ का राजस्व अर्जित

अंबाला। रेलवे के राजस्व अर्जन, टिकट जांच, डिजिटल भुगतान और यात्री सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंबाला मंडल के 15 स्टार परफॉर्मर्स को मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार भाटिया ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां उत्कृष्ट कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

अप्रैल से जुलाई 2026 के दौरान अंबाला मंडल के टिकट जांच कर्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33,071 मामलों में करीब 2.13 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। इस उपलब्धि के लिए टिकट जांच के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

टिकट जांच में सिमरनजीत सिंह का शानदार प्रदर्शन

स्क्वाड/ओपन ड्यूटी के दौरान उप सीआईटी अंबाला सिमरनजीत सिंह ने सर्वाधिक राजस्व अर्जित कर मंडल में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 100 दिन की ड्यूटी के दौरान 7,395 मामलों में करीब 48.83 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया।

इसी क्रम में सीआईटी सहारनपुर अमित सूरी ने 7,032 मामलों में करीब 39.48 लाख रुपये तथा सीआईटी अंबाला विजयपाल ने 4,481 मामलों में करीब 33.93 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया। सीआईटी अंबाला आलोक कुमार गुप्ता ने 4,976 मामलों में करीब 33.41 लाख रुपये और उप सीआईटी अंबाला सुनील कुमार ने 5,124 मामलों में करीब 32.72 लाख रुपये का राजस्व अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

लिंक/मैनिंग ड्यूटी में उप सीआईटी चंडीगढ़ राजेश मीणा ने 1,019 मामलों में करीब 6.39 लाख रुपये, उप सीआईटी अंबाला लखवीर सिंह ने 1,025 मामलों में करीब 5.88 लाख रुपये तथा उप सीआईटी चंडीगढ़ राकेश कुमार ने 979 मामलों में करीब 5.76 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया।

स्टेशन टिकट जांच में सीआईटी अंबाला आर.के. श्रीवास्तव ने 430 मामलों में करीब 3.93 लाख रुपये और उप सीआईटी सहारनपुर मोहम्मद उस्मान ने 610 मामलों में करीब 3.17 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया।

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने वाले कर्मचारी भी सम्मानित

अप्रैल से जून 2026 के दौरान यूटीएस और पीआरएस के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चार कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। सीआरएस/सीबीओ चंडीगढ़ सतीश कुमार ने 74 प्रतिशत डिजिटल संग्रह के साथ मंडल में सर्वाधिक डिजिटल भुगतान का प्रदर्शन किया।

वरिष्ठ सीसीटीसी/डीएलपीसी समीर ने यूटीएस में 40 प्रतिशत और पीआरएस में 58 प्रतिशत डिजिटल संग्रह दर्ज किया। आरएस अंबाला नरेश कुमार ने 55 प्रतिशत तथा सीसीटीसी/बीओ चंडीगढ़ राजेश कुमार ने 35 प्रतिशत डिजिटल संग्रह के साथ उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

यात्रियों की मदद के लिए विपिन पौडवाल को विशेष सम्मान

यात्री सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सीएमआई कालका विपिन पौडवाल को ?कर्तव्य से परे उत्कृष्ट रेल सेवा? के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने पहाड़ खिसकने की घटना के दौरान फंसे यात्रियों की सहायता करने के साथ-साथ कालका रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के उद्घाटन समारोह में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार भाटिया ने सम्मानित कर्मचारियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टिकट जांच कर्मचारी रेलवे के राजस्व संरक्षण के साथ यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

अंबाला मंडल की यह पहल उत्कृष्ट कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। रेलवे प्रशासन ने भविष्य में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले कर्मचारियों को इसी प्रकार सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करने की बात कही।