फिरोजपुर रेल मंडल में ट्रैक्टर माल ढुलाई में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी

फिरोजपुर। फिरोजपुर रेल मंडल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) के निरंतर प्रयासों और विभिन्न हितधारकों के साथ बेहतर समन्वय के चलते जुलाई 2026 में मंडल ने 35 रेक ट्रैक्टरों की लोडिंग दर्ज की।

पिछले वर्ष जुलाई में 24 रेक ट्रैक्टरों की लोडिंग हुई थी। इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 35 रेक हो गई, जो करीब 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। ट्रैक्टरों की बढ़ी हुई रेल ढुलाई से मंडल के माल यातायात के साथ-साथ रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि हुई है।

रेलवे की किफायती, समयबद्ध और घर-घर तक माल पहुंचाने वाली सेवा से व्यापारियों का भरोसा रेल परिवहन के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। मंडल द्वारा ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

रेल मंडल अधिकारियों के अनुसार ट्रैक्टर माल ढुलाई में हुई यह वृद्धि मंडल की कुशल कार्यप्रणाली, प्रभावी समन्वय और ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाजनक सेवाओं का परिणाम है। आने वाले समय में भी माल परिवहन को और बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास जारी रहेंगे।