* RSS की शाखा पर स्वतंत्रता दिवस का भव्य कार्यक्रम*

भारतीय स्वतंत्रता के पावन उत्सव पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की दयानंद शाखा, जो तिलक नगर के 6,7 ब्लॉक पार्क में लगती है ,ने अपने क्षेत्र के RWA तिलक नगर( ईस्ट) के साथ मिलकर 80 वे स्वतंत्रता दिवस का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें लगभग प्रातः 8:00 बजे 120 विद्यार्थी ,महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज को क्षेत्र के वरिष्ठ व्यक्तित्व, श्री कैलाश नाथ वाही जी के हाथों से फहराया गया। राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के बाद सभी ने कुछ शारीरिक खेल खेलें। कार्यक्रम में चार देशभक्ति गीत हुए ,जिन्हें सभी ने साथ में गाते हुए सराहा। भारत माता की जय एवं वंदे मातरम का उद्घोष कार्यक्रम में लगातार चलता रहा। भारतीय योग संस्थान की महिला टीम में नृत्य की प्रस्तुति की। श्री राकेश सब्रवाल जी ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की संकल्पना पर कुछ जानकारी दी। राष्ट्र प्रेम केवल हृदय में ना रखें,उसका प्रक्टिक्रण करें। राष्ट्र को केवल सरकार के भरोसे ना छोड़कर स्वयं भी अपने कर्तव्यों का पूर्ण निर्वाह करें, केवल पैसे कमाने की अंधी दौड़ में ना भागे, सदैव दूसरों की मदद करें, अपने आसपास के लोगों के दुख और सुख की चिंता करें। सरकारी नियमों का पालन करें। सरकार देश हित में कार्य कर रही है, किंतु कुछ लोग भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं और मीडिया भी उनको दिखा रही है। विदेशी ताकते भी इस देश को कमजोर करने में लगी है और देश के अंदर भी कुछ लोग हमारे युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं। हमें जागरूक रहते हुए, अपने परिवार के बच्चों के साथ बैठकर ,चर्चा करनी होगी और उनको देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना होगा। आज इस दिवस पर हमें अपनी सोच को परिवर्तित करते हुए, अपने परिवार के,अपने समाज के, और अपने देश के प्रति अपनी निष्ठा को जागना होगा और सबको मिलकर इन विध्वंसकारी ताकतों के आगे सीना तान के खड़ा रहना होगा। हमारा युवा बहुत ही सकारात्मक राष्ट्रभक्त है, केवल उन्हें दिशा दिखानी होगी और यह कार्य हम सब मिलकर करेंगे। यह वक्तव्य श्री देवेंद्र खन्ना (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के के वरिष्ठ कार्यकर्ता) जी ने सबके समक्ष रखा। कार्यक्रम का समापन RWA के प्रधान अनिल खन्ना जी के धन्यवाद एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में सभी ने स्वादिष्ट जलपान को ग्रहण किया और सबको स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।