छावला पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त ना होने के बावजूद (ब्लाइंड-केस) को अपनी सूझबूझ से सुलझाकर हत्यारे-पति को अमन विहार से दबोचा ।

छावला पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त ना होने के बावजूद (ब्लाइंड-केस)को अपनी सूझबूझ से सुलझाकर हत्यारे-पति को अमन विहार से दबोचा ।

✍️ विशेष-संवाददाता अनीता गुलेरिया

छावला पुलिस को चार जनवरी शाम के समय ताजपुर के खेत में खाली प्लॉट की दीवार के साथ एक महिला के शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध-परिस्थितियों में महिला का शव जिसकी गर्दन किसी तेज धारदार हथियार से कटी हुई थी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आसपास के इलाकों में पूछताछ दौरान शव की शिनाख्त न होने पर जाफरपुर के राव तुलाराम अस्पताल के मोर्चरी में भिजवा दिया । द्वारका एडिशनल डीसीपी शंकर चौधरी अनुसार इस पूरी तरह से ब्लाइंड-हत्या केस को मद्देनजर रखते हुए छावला एसीपी अशोक त्यागी के दिशा-निर्देशान मे छावला थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र राणा के नेतृत्व में बनी टीम जिसमें हेड कांस्टेबल राम अवतार,कांस्टेबल जितेंद्र, मुकुल,हिमांक को आरोपित हत्यारे की धरपकड़ के लिए लगाया गया । पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इलाके से कई किलोमीटर की दूरी तक सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को खंगालने दौरान एक फूटेज मे सफेद रंग की मारुति-अर्टिगा को देखा गया । पुलिस ने मारुति- अर्टिगा को आधार बनाते हुए अपने सूचना-तंत्र माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए गाड़ी को उद्योग विहार की कंपनी के नाम पर पाया । पूछताछ दौरान पता चला इस गाड़ी को कंपनी का ड्राइवर सोहन चौरसिया चलाता है जांच-प्रक्रिया दौरान पुलिस टीम द्वारा गुरुग्राम,झज्जर के अलावा �सभी पुलिस थानो में लापता महिला की शिकायत के बारे में मिली सूचना दौरान अमन विहार थाने में पांच तारीख से सरस्वती (30)महिला की गुमशुदा शिकायत उसके पति द्वारा की गई थी । पुलिस टीम मृतका के फोटो सहित सेक्टर-22 बलजीत विहार महिला के घर पहुंची । मृतका का पति घर से गायब मिला,छावला पुलिस महिला के दस वर्षीय लड़के शिवम व उसके घर मेरहने वाले युवक चंदन को अस्पताल मे मृतक-महिला के शव की पहचान के लिए लेकर आई ।

पुख्ता-शिनाख्त होने के बाद मृतका के पति सोहन चौरसिया के मोबाइल नंबर की सीडीआर लोकेशन व पीड़ित मृतका के नंबर की आखिरी लोकेशन को एक साथ पाया गया,इसको मुख्य आधार बनाकर पुलिस टीम ने सोहन चौरसिया (28)जो बिहार के समस्तीपुर का स्थाई-निवासी है,को निठारी रोड से पुलिस हिरासत में ले लिया ।�
पुलिस कड़ी-पूछताछ दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया�
हत्यारोपित अनुसार वह दो-तीन महीने पहले ही बलजीत विहार में शिफ्ट हुआ था,इससे पहले वह शकरपुर के लाॅरेंस-रोड स्थित आटा चक्की पर लेबर का काम करता था,वही उसकी मुलाकात�
कोलकाता की सरस्वती जो पहले से शादीशुदा थी,पति को छोड़कर अपने एक लड़के के साथ रहती थी,आठ साल पहले उसने �सरस्वती से शादी कर ली थी और दोनों का चार साल का लड़का है उसको अपनी पत्नी का चंदन नाम के एक युवक के साथ नाजायज संबंध होने का शक था, इस बात पर दोनों मे परस्पर झगड़ा होता था । जिसके चलते उसने प्लानिंग तहत तीन तारीख �को सरस्वती को मार्केट ले जाने के बहाने गाड़ी में बैठाया और विकास विहार नाले पर प्लास्टिक की रस्सी से गला-घोटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी । कार की पिछली सीट पर लाश को रखकर अंधेरी जगह पर ठिकाने लगाने के लिए ताजपुर-छावला रोड के खेत में उसकी लाश को फेंकने से पहले तेज-धारदार चाकू से गर्दन रेतकर महिला के शव को फेंककर मौके से फरार हो गया । �

इस तरह (ब्लाइंड-केस)को छावला पुलिस ने पूरी शिद्दत से अपनी सूझबुझ व सतर्कतापूर्वक की जांच-प्रक्रिया तहत कम समय में हत्या की गुत्थी को सुलझाकर अत्यंत-काबिले तारीफ कार्यशैली को दिया अंजाम ।