तिरंगे की रोशनी में जगमगाया माता वैष्णो देवी का पावन भवन, देशभक्ति के रंग में रंगा धाम

कटरा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्री माता वैष्णो देवी जी का पावन भवन तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा। राष्ट्रभक्ति के रंगों में सजा भवन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंग की मनमोहक रोशनी से सजा माता का भवन बेहद भव्य और दिव्य नजर आया। पवित्र धाम की यह मनोहारी छटा श्रद्धालुओं में देशप्रेम और आध्यात्मिक भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई यह विशेष सजावट एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और राष्ट्र गौरव का संदेश दे रही है। माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु तिरंगे की रोशनी से सजे भवन को देखकर अभिभूत नजर आए।

देशभक्ति और आस्था के इस सुंदर संगम ने स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को और खास बना दिया।