जम्मू मंडल में निकली भव्य तिरंगा रैली, रेल परिवार ने लिया राष्ट्रप्रेम का संकल्प

जम्मू मंडल में निकली भव्य तिरंगा रैली, रेल परिवार ने लिया राष्ट्रप्रेम का संकल्प

जम्म। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में शुक्रवार को ?हर घर तिरंगा? अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। मंडल कार्यालय परिसर से शुरू हुई रैली का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने किया।

रैली में रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल के जवान, स्काउट-गाइड और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने ?भारत माता की जय? और ?वंदे मातरम? के नारों के साथ मंडल कार्यालय से रेलवे स्टेशन तक मार्च किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

रैली के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को तिरंगे वितरित किए और स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से यात्रियों और रेल परिवार को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का प्रयास किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि ?हर घर तिरंगा? अभियान राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। जम्मू मंडल का प्रत्येक कर्मचारी राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में गर्व के साथ तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्मिक विभाग, वाणिज्य विभाग, रेलवे सुरक्षा बल तथा अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।