स्वतंत्रता दौड़ में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी, सीईओ जिला पंचायत सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने लगाई दौ

स्वतंत्रता दौड़ में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी, सीईओ जिला पंचायत सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने लगाई दौड़

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का किया गया सामूहिक गायन एवं जल संरक्षण और नशापान से दूर रहने की दिलाई शपथ

बालोद, 14 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु राष्ट्र के लिए दौड़ लगाई। इसके साथ वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, छात्र छात्राओं एवं आधिकारी-कर्मचारियों ने एक साथ सस्वर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर जिला पंचातय अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर, एडिशनल एसपी श्री चंद्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने एक साथ दौड़ लगाकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। स्वतंत्रता दौड़ सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से शुरू होकर घड़ी चैक, संजारी क्लब, विश्राम भवन की ओर होते हुए वापस सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में स्वतंत्रता दौड़ का समापन किया गया। दौड़ में शामिल सभी लोगों ने भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे जैसे नारे लगाकर आज के इस स्वतंत्रता दौड़ के आयोजन को बहुत ही संुदर एवं अविस्मरणीय बनाया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने युवाओं को राष्ट्र की ऊर्जा बताते हुए अपनी शक्ति का उपयोग राष्ट्र के नवनिर्माण में करने को कहा। समारोह में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जल संरक्षण एवं एसपी श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति अभियान के तहत नशापान से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि युवाओं की शक्ति का समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए यह जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा युवा नशामुक्त भारत अभियान से जुड़े। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को नशामुक्त भारत अभियान के तहत न केवल समाज, परिवार, मित्र बल्कि स्वयं भी नशा से मुक्त होकर बदलाव की शुरूआत स्वयं से करने की शपथ दिलाई। आज आयोजित स्वतंत्रता दौड़ के अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूल छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधियों के अलाव आम नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो ने किया।