एक पेड़ मां के नाम” के तहत नगर पंचायत गुण्डरदेही में वृहद वृक्षारोपण* *अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा—पेड़ लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी*

*?एक पेड़ मां के नाम? के तहत नगर पंचायत गुण्डरदेही में वृहद वृक्षारोपण*

*अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा?पेड़ लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी*

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ?एक पेड़ मां के नाम? महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत गुण्डरदेही क्षेत्र में आज विभिन्न स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूल, शहीद कौशल महाविद्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, गौशाला, मुक्तिधाम, SLRM सेंटर एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष विजय सोनकर, सीएमओ कोमल सोनकर, पार्षद शैल महोबिया, पूजा बिंझेकर, सेवक महिपाल, एल्डरमैन गोकुल निषाद एवं चेतन सोनकर सहित स्कूल-कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं, वुमन फॉर ट्री की टीम, महतारी वंदन योजना के लाभार्थी, मिशन क्लीन सिटी की टीम तथा नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधे हमें स्वच्छ वायु देने के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ?एक पेड़ मां के नाम? अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

अभियान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश दिया। ?पेड़ लगाएं, धरती बचाएं? के संदेश के साथ नगर को हरा-भरा एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास किया गया।

CGTV से याद राम साहू