लालगढ़ यार्ड में समपार फाटक संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स लगाने का काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में लालगढ़ यार्ड स्थित समपार फाटक संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते अक्टूबर में कई रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित और निर्धारित समय से देरी से संचालित होंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

तीन ट्रेनें पूरी तरह रद्द

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर रेलसेवा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19720 सूरतगढ़-जयपुर रेलसेवा 13 और 14 अक्टूबर तथा गाड़ी संख्या 19719 जयपुर-सूरतगढ़ रेलसेवा 14 और 15 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

कई ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित

गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 10 और 11 अक्टूबर को हनुमानगढ़ तक ही चलेगी। हनुमानगढ़-लालगढ़ के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा। वहीं गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर को लालगढ़ के बजाय हनुमानगढ़ से रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर को जैसलमेर के बजाय बीकानेर से संचालित होगी। जैसलमेर-बीकानेर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा। गाड़ी संख्या 19407 साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस 12 और 13 अक्टूबर को बीकानेर तक ही चलेगी और बीकानेर-लालगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस और 22471 लालगढ़-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर को लालगढ़ के बजाय बीकानेर से संचालित होंगी। दोनों ट्रेनों का लालगढ़-बीकानेर के बीच संचालन रद्द रहेगा।

गाड़ी संख्या 12455 दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस 12 और 13 अक्टूबर को सूरतगढ़ तक ही चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 12456 बीकानेर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर को बीकानेर के बजाय सूरतगढ़ से संचालित होगी। इन दोनों ट्रेनों का सूरतगढ़-बीकानेर के बीच संचालन प्रभावित रहेगा।

एक ट्रेन का बदलेगा मार्ग

गाड़ी संख्या 17602 श्रीगंगानगर-काचीगुडा रेलसेवा 13 अगस्त 2026 को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन हनुमानगढ़-सादुलपुर-चूरू होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में हनुमानगढ़, एलनाबाद, नोहर, तहसील भादरा और सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।

एक ट्रेन निर्धारित समय से होगी देरी से रवाना

गाड़ी संख्या 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस 12 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित समय से एक घंटा 15 मिनट देरी से संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार लालगढ़ यार्ड में आरसीसी बॉक्स लगाने का कार्य रेल संरचना को मजबूत करने और भविष्य में रेल परिचालन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि प्रभावित तिथियों में यात्रा करने से पहले ट्रेन के संचालन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।