मुरादाबाद में 12 अगस्त को दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

मुरादाबाद। विद्युत नगरीय वितरण खंड (तकनीकी) की ओर से 33 केवी विद्युत उपकेंद्र काशीराम पर 33 केवी लाइनों के पोल एवं विद्युत लाइनों के सुधार व मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 12 अगस्त को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान सम्राट अशोक नगर, मिलन विहार, बैंक कॉलोनी, काशीराम योजना, सिरकोई, मझोला, आवास समिति एवं उपकेंद्र से जुड़े अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है।

विभाग ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।

विद्युत विभाग ने अपील की है कि उपभोक्ता निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें।