कांवड़ यात्रियों को निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधि वितरण शिविर का हुआ उदघाटन, 

राजेश गुप्ता संवाददाता.

कांवड़ यात्रियों को निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधि वितरण शिविर का हुआ उदघाटन,

बदायूँ में शनिवार को औषधि निरीक्षक,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, जनपद बदायूँ के निर्देशन पर केमिस्ट एसोसिएशन उझानी, जनपद बदायूँ की ओर से पवित्र माह श्रावण मास के दृष्टिगत कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधि वितरण हेतु एक औषधि शिविर कल्याण सिंह चौक,उझानी, जनपद बदायूँ पर लगाया गया।जिसका उद्घाटन कुमार चन्द्र बाबू,उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसील-सदर बदायूँ व लवकुश प्रसाद,औषधि निरीक्षक ने फीता काट कर किया।इस शिविर में कांवड़ यात्रियों को निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधियाँ वितरित की जायेंगी।इस अवसर पर अवधेश गोयल,शिव स्वरूप गुप्ता, मोहित अग्रवाल,प्रदीप साहू, डा० हबीब कादरी, डा० दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे हैँ।