पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के दिशा निर्देशन में थाना नियुरिया पुलिस के द्वारा गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों का किया स्वागत। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने फूलों की माला पहनाकर कांवरिय

रिपोटर /राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना न्यूरिया, पीलीभीत
Mo 9719672920


पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के दिशा निर्देशन में थाना नियुरिया पुलिस के द्वारा गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों का किया स्वागत।
थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने फूलों की माला पहनाकर कांवरियों को दी यात्रा की शुभकामनाएं।

पीलीभीत सावन माह में गंगाजल लेने के लिए जा रहे कांवड़ियों का पीलीभीत पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव के दिशा निर्देशन में थाना न्यूरिया पुलिस पुलिस के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया है।

रविवार को न्यूरिया से गंगाजल लेने के लिए निकले कांवड़ियों के जत्थे को थाना नियुरिया प्रभारी दिगंबर सिंह के द्वारा कांवड़ियों का फूलों की माला पहनकर माल्यार्पण कर उनका स्वागत-सत्कार किया।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को फूल-माला पहनाई और यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं हैँ।

पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस द्वारा कांवड़ियों की मदद की जा रही है।