पीलीभीत में सावन माह के दूसरे सोमवार में जहानाबाद कछला घाट गंगा जल लेने गए कांवरियों के पैर के शूल बनेंगे गन्ना राज्यमंत्री के गांव कुकड़ी खेड़ा होकर जाने बाली सड़क के गड्डे और पत्थर। प्रिन्स

रिपोटर/राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना जहानाबाद, पीलीभीत
Mo 9719672920


पीलीभीत में सावन माह के दूसरे सोमवार में जहानाबाद कछला घाट गंगा जल लेने गए कांवरियों के पैर के शूल बनेंगे गन्ना राज्यमंत्री के गांव कुकड़ी खेड़ा होकर जाने बाली सड़क के गड्डे और पत्थर।

प्रिन्स भोले ने मीडिया को बताई इस सड़क पर पड़े पत्थर और गड्डों के बारे में परेशानी।

पीलीभीत जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा जहां सावन माह में जल लेने गए कांवड़ियों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे हैं,वहीं जहानाबाद कस्वा से कछला घाट गंगाजल लेने गए सैकड़ो कावरियों के पैरों के लिए गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के पैतृक गांव कुकड़ी खेड़ा से होकर जाने वाली 5 किलोमीटर की खस्ताहाल सड़क पर बने गड्ढे और चारों तरफ बिखरे हुए पत्थर शूल बन जाएंगे।आपको बता दें कस्बा जहानाबाद एवं आसपास क्षेत्र से हर वर्ष हजारों की संख्या में कांवरिया गंगाजल लेने के लिए कछला घाट जाते हैं,मगर इस बार पदयात्रा करने वाले कावड़ियों के पैरों के शूल खस्ताहाल सड़क के गड्ढे और पत्थर बन जाएंगे।
70 कांवड़ियों के साथ में कछला घाट पर गंगाजल लेने गए प्रिंस भोले ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है हम हर वर्ष कावड़ लेकर कछला घाट गंगाजल लेने जाते हैं और जहानाबाद क्षेत्र के रूखड़ बाबा शिव मंदिर पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं,मगर इस बार कुकड़ी खेड़ा शाही जहानाबाद मार्ग से यह पदयात्रा बहुत ही मुश्किल से निकलेगी क्योंकि पैरों में चोट लगी हुई है और सड़क में गड्ढे और पत्थर पड़े हुए हैं लेकिन क्या करें गंगाजल लेकर आए हैं तो परेशानियों का सामना करते हुए अपनी यात्रा को पूरी कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना है।
जिला प्रशासन ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया है।