यात्रियों के लिए खुशखबरी: सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का अब झींझक स्टेशन पर भी होगा ठहराव

प्रयागराज। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 04169/04170 सूबेदारगंज?इंदौर?सूबेदारगंज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 7 अगस्त से 29 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04169 सूबेदारगंज?इंदौर स्पेशल 7 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक झींझक स्टेशन पर सुबह 9:03 बजे पहुंचेगी और 9:05 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04170 इंदौर?सूबेदारगंज स्पेशल 8 अगस्त से 29 सितंबर 2026 तक दोपहर 3:55 बजे झींझक पहुंचेगी और 3:57 बजे रवाना होगी।

झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव के कारण इंदौर?सूबेदारगंज स्पेशल के समय में भी आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित समय के अनुसार ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पर शाम 5:45 बजे से 5:50 बजे, फतेहपुर में शाम 6:58 बजे से 7:00 बजे, सिराथू में शाम 7:45 बजे से 7:47 बजे रुकेगी तथा सूबेदारगंज स्टेशन पर रात 8:30 बजे पहुंचेगी।

रेल प्रशासन का कहना है कि झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को इंदौर और प्रयागराज की ओर यात्रा करने में बड़ी सुविधा मिलेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।