गोगामेड़ी मेले के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 6 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, बांद्रा टर्मिनस–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस का भी होगा विशेष ठहराव

जयपुर। गोगामेड़ी मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 6 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसके साथ ही श्रीगंगानगर?बांद्रा टर्मिनस?श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को भी मेले की अवधि के दौरान गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेवाड़ी?गोगामेड़ी, सादुलपुर?गोगामेड़ी, हनुमानगढ़?सादुलपुर तथा श्रीगंगानगर?सादुलपुर मार्गों पर कुल 6 जोड़ी विशेष मेला स्पेशल रेल सेवाएं चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तिथियों में अगस्त और सितंबर के दौरान किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार अधिकांश मेला स्पेशल ट्रेनों में साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु आसानी से यात्रा कर सकें। वहीं, मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्रीगंगानगर?बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (14701/14702) का भी गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव रहेगा।

रेलवे ने बताया कि विशेष ट्रेनों के संचालन से गोगामेड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी, भीड़ का बेहतर प्रबंधन होगा और नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव भी कम होगा।

हालांकि, परिचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दिल्ली?हिसार, हिसार?दिल्ली, रेवाड़ी?हिसार और हिसार?रेवाड़ी रेल सेवाओं का सादुलपुर?हिसार खंड के बीच निर्धारित अवधि में आंशिक निरस्तीकरण भी किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के समय और संचालन की जानकारी प्राप्त कर ही स्टेशन पहुंचे, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।