भाजपा के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर नीरज परमार का ग्राम डांडा और नगला भुम्मा में भव्य स्वागत

पत्रकार सुमित गर्ग खेरागढ़,

खेरागढ़ (आगरा)। भाजपा के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर नीरज परमार का ब्लॉक खेरागढ़ के ग्राम डांडा तथा जगनेर क्षेत्र के ग्राम नगला भुम्मा में ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया।

ग्राम डांडा में आयोजित कार्यक्रम में ठाकुर नीरज परमार का साफा, पटका एवं फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान ब्रजेश सिंह परमार एवं पूर्व प्रधान विजय सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री उदयप्रताप सिंह सिकरवार भी मौजूद रहे।

इसके बाद जगनेर क्षेत्र के ग्राम नगला भुम्मा में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवदत्त परमार के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यहां भी ठाकुर नीरज परमार का साफा, पटका और फूलमालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ठाकुर नीरज परमार लंबे समय से संगठन एवं समाज सेवा से जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव और समर्पण से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा वे अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर प्रधान ब्रजेश सिंह परमार, पूर्व प्रधान विजय सिंह परमार, रमाकांत शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवदत्त परमार सहित ग्राम डांडा, नगला भुम्मा एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।