पुलिस मॉडर्न स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित, अनुभव हेड बॉय व आकृति हेड गर्ल बनीं

आगरा। रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में छात्र परिषद के गठन के लिए शनिवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह में नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को सैश एवं बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अनुभव चौहान को हेड बॉय तथा आकृति सक्सेना को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। इसके बाद सभी छात्र पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

प्राचार्या रचना श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व का दायित्व अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।