कोतवाली पुलिस को मिली सफलता: 2018 के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी कांकरोली से गिरफ्तार

संवाददाता - संतोष व्यास

डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वर्ष 2018 के एक गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को राजसमंद जिले के कांकरोली से गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली थानाधिकारी हिमांशु सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट, डूंगरपुर के प्रकरण संख्या 73/2018 में लंबे समय से वांछित चल रहे स्थायी वारंटी नरेन्द्र सिंह पुत्र किशन सिंह मकदेरा राजपूत को धर दबोचा। आरोपी मूल रूप से डासरिया (भीम) का निवासी है तथा हाल सालमपुर, पुलिस थाना कांकरोली (जिला राजसमंद) में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।