पीलीभीत पुलिस का नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ा एक्शन। गजरौला पुलिस ने 1 आरोपी और 1 बाल अपचारी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।

रिपोर्ट /राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना गजरौला
संपर्क सूत्र 97196 72920�


पीलीभीत पुलिस का नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ा एक्शन।

गजरौला पुलिस ने 1 आरोपी और 1 बाल अपचारी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।


पीलीभीत के थाना गजरौला कलां पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर प्रताड़ना के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने इस मामले में नामजद 1 आरोपी और 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

खबर विस्तार से�

पीलीभीत थाना गजरौला कलां पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक मामले में 1 अभियुक्त और 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

क्या है पूरा मामला:
दिनांक 22.07.2026 को ग्राम मुड़ैला कलां निवासी रूबी देवी पत्नी महेन्द्र पाल उर्फ नगेन्द्र ने थाना गजरौला में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 210/2026 पंजीकृत कर BNS की धारा 49/61(2)/78(2)/352 और पोक्सो एक्ट की धारा 11/12 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोप था कि गांव के ही आशीष कुमार और उसके परिजनों ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके बाद पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
जिसकी इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शुदा अभियुक्त अमर और बाल अपचारी आशीष कुमार को अग्रिम कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष बृजवीर सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अमित कुमार, का0 1250 चमन, रि0का0 484 अमित कुमार टीम में शामिल रहे।