पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सड़क किनारे खड़े ट्रैकों एवं अन्य गाड़ियों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने चार पहिया गाड़ी के साथ किया गिरफ्तार। चोरी करने क

लोकेशन/पीलीभीत
रिपोर्टर/राजेश गुप्ता
मो9719672920

पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सड़क किनारे खड़े ट्रैकों एवं अन्य गाड़ियों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने चार पहिया गाड़ी के साथ किया गिरफ्तार।
चोरी करने के कार्य में उपयोग होने वाले उपकरण एवं तलवार को भी पुलिस ने किया बरामद।

जहानाबाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

पीलीभीत जनपद की पुलिस को पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रैकों एवं अन्य गाड़ियों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी मिली है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चार पहिया गाड़ी और बैटरी चोरी करने के लिए उपयोग में लाये जाने वाले उपकरणों एवं मोबाइल तलवार को भी बरामद किया है।पुलिस सभी गिरफ्तार बैटरा चोरी करने वाले गिरोह के आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद की ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी विवेक कुमार के द्वारा जहानाबाद में दर्ज कराए गए मुकदमा के अनुसार पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान मुख्यमंत्री की सूचना पर सड़क किनारे खड़े ट्रैकों एवं अन्य गाड़ियों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपितों को चार पहिया गाड़ी के साथ चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों के पास से गिरफ्तारी के दौरान मोबाइल फोंस,ट्रैकों एवं अन्य गाड़ियों से बैटरा चोरी करने के लिए उपकरण एवं तलवार को बरामद किया गया है।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अल्ताफ पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी ग्राम गरगइया थाना देवरनिया जिला बरेली,खुर्शीद पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम सरोली कलां वार्ड नंबर 18 पुल भट्टा उधम सिंह नगर उत्तराखंड,राजीव पुत्र चंद्रपाल और अशोक पुत्र हरचरण लाल निवासीगण ग्राम सहगबा नगरिया थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत बताया है।पुलिस के द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा 312, 313,4 एवं 25 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में जहानाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल गौरी शंकर,कांस्टेबल सोनपाल, अनुभव राणा और सचिन शामिल रहे हैं।