पीलीभीत में मोटरसाइकिल से शहर जा रहे दंपति को तेज रफ्तार वेगनार गाड़ी ने रौंदा, मोटरसाइकिल चालक की हुई दर्दनाक मौत जबकि पत्नी हुई गंभीर रूप से घायल।

रिपोटर/ राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना जहानाबाद, पीलीभीत
Mo 9719672920


पीलीभीत में मोटरसाइकिल से शहर जा रहे दंपति को तेज रफ्तार वेगनार गाड़ी ने रौंदा,
मोटरसाइकिल चालक की हुई दर्दनाक मौत जबकि पत्नी हुई गंभीर रूप से घायल।


पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम मीरापुर पट्टी के रहने वाले ओंकार सिंह पुत्र जयपाल सिंह आज अपनी पत्नी लवली देवी के साथ मोटरसाइकिल से पीलीभीत शहर के लिए आवश्यक कार्य से जा रहे थे कि रास्ते में जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार वेगनार गाड़ी नंबर UP 25 DL9337 चालक के द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गई जिसमें मोटरसाइकिल चालक ओंकार सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी लवली देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिन्हें परिजनों के द्वारा एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक ओंकार सिंह के शव का पंचायत नाम भर कर शव को मोर्चरी हाउस पीलीभीत भेजा गया है। जहानाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह के द्वारा बताया गया है एक वैगनार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल चालक ओंकार सिंह की मृत्यु हो गई है,वेगनार गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया गया है शव का पंचायत नामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस के द्वारा विधिक कार्रवाई जारी है।