96.26 करोड़ रुपये से बदलेगी पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन की तस्वीर, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तेजी से चल रहा पुनर्विकास

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों में शामिल पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत व्यापक आधुनिकीकरण किया जा रहा है। 96.26 करोड़ रुपये की लागत से संचालित इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद स्टेशन यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त नया स्वरूप प्रदान करेगा।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत स्टेशन भवन का दक्षिण और उत्तर दोनों ओर से पुनर्विकास किया जा रहा है। दक्षिण दिशा में 3030 वर्गमीटर तथा उत्तर दिशा में 1605 वर्गमीटर क्षेत्र में जी+1 स्टेशन भवन का निर्माण होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए आगमन और प्रस्थान के अलग-अलग ब्लॉक विकसित किए जा रहे हैं, जिससे भीड़ प्रबंधन और आवागमन अधिक सुगम होगा।

यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए 6 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा, जिसमें 4 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्लेटफार्मों पर 4308 वर्गमीटर क्षेत्र में कवर ओवर प्लेटफार्म (सीओपी) का निर्माण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को धूप, बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम से राहत मिलेगी।

तेजी से आगे बढ़ रहा निर्माण कार्य

परियोजना के तहत दक्षिण दिशा के स्टेशन भवन की नींव (राफ्ट) का निर्माण कार्य जारी है, जबकि उत्तर दिशा के स्टेशन भवन का राफ्ट कार्य पूरा कर कॉलम निर्माण शुरू कर दिया गया है। उत्तर दिशा के स्टेशन भवन और आवासीय टॉवर-1 में बैक फिलिंग का कार्य चल रहा है। वहीं दोनों आवासीय टॉवरों में चिनाई, कॉलम निर्माण और स्टेशन परिसर की बाउंड्री वॉल का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म शेल्टर, पार्सल कार्यालय और सर्विस स्टेशन की ड्राइंग एवं डिजाइन तैयार करने का कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

पुनर्विकास के बाद स्टेशन पर दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया वाहनों और मालवाहक ट्रकों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही प्लेटफार्मों का आधुनिकीकरण, पाथवे और पार्किंग क्षेत्र का विकास किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, पीआरएस/यूटीएस काउंटर, बैगेज स्कैनर, डॉरमेट्री, रिटायरिंग रूम, एटीएम और व्यावसायिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।

रेलवे का कहना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पाली मारवाड़ स्टेशन का यह कायाकल्प यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास और रेलवे सेवाओं को नई पहचान प्रदान करेगा।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: