भारतीय लोक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

फ़िरोज़ाबाद। भारतीय लोक कल्याण समिति के संस्थापक, प्रबंधक एवं महासचिव सुनील दत्त गुप्ता के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में समिति के जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे।

भेंट के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने जीवन के अनुभव, शिक्षा, कार्यशैली और सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने अपने शुरुआती जीवन और सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा, अनुशासन, ईमानदारी और समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके प्रेरणादायी विचारों से उपस्थित सभी लोगों को नई ऊर्जा और सीख मिली।

इस अवसर पर भारतीय लोक कल्याण समिति की ओर से सुनील दत्त गुप्ता, विकास गुप्ता एवं बृजेश कुमार गुप्ता ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।