भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने नगर विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

गोंदई गांव में किसान की जमीन पर अवैध कब्जा, विधायक पर गंभीर आरोप

भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने 14 मई से धरना घोषित किया, हालात सामान्य न होने तक जारी रहेगा

सिटी अपडेट संवाददाता फिरोजाबाद

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फिरोजाबाद के गोंदई गांव निवासी किसान मोनू राठौर की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने इस कब्जे के पीछे सदर विधायक मनीष अषीजा की भूमिका होने का आरोप भी लगाया।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि किसान की पैतृक कृषि भूमि पर जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो न केवल अन्याय है, बल्कि कानून व्यवस्था की भी खुली अवहेलना है। किसान बार-बार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इस घटना के विरोध में किसान यूनियन ने 14 मई को सदर तहसील पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था। हालांकि, भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न हुए तनाव को देखते हुए यह धरना अनिश्चितकाल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। संगठन का कहना है कि जब तक देश की स्थिति सामान्य नहीं होती और किसान को न्याय नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन और भी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: