जलभराव से पश्चिम रेलवे पर रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द और बदले मार्ग से चलेंगी

जयपुर। पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे पुल संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण इस खंड पर रेल यातायात अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई रेल सेवाएं रद्द, आंशिक रूप से रद्द तथा परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।

रेलवे के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को मुंबई सेंट्रल?जयपुर एक्सप्रेस (12955) तथा 24 जुलाई 2026 को जयपुर?मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस (12956) पूरी तरह रद्द रहेंगी।

इसके अलावा चंडीगढ़?बांद्रा टर्मिनस (22452), बांद्रा टर्मिनस?चंडीगढ़ (22451), हनुमानगढ़?दादर (14707), दादर?हनुमानगढ़ (14708), जोधपुर?बांद्रा टर्मिनस (12479) और बांद्रा टर्मिनस?जोधपुर (12480) रेलसेवाएं निर्धारित तिथियों पर अपने गंतव्य तक न जाकर बीच के स्टेशनों तक ही संचालित होंगी। इनके शेष मार्ग पर रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

वहीं, 23 जुलाई 2026 को जोधपुर?बेंगलुरु एक्सप्रेस (20693) को सूरत?उधना?पालधी?जलगांव के परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें। जलभराव की स्थिति सामान्य होने के बाद ही प्रभावित खंड पर रेल सेवाओं का संचालन बहाल किया जाएगा।