मानसून सत्र में वन संपदा एवं वन सुरक्षा को लेकर मोटर वोट से गश्त शुरू।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वीटीआर वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में मानसून सत्र में वन संपदा एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में वनकर्मियों के द्वारा पैदल गश्ती के साथ ही हाथी से लगातार गश्ती की जा रही है। वहीं अब अंतर्राष्ट्रीय तस्करों के मंसूबे पर पानी फेरने के इरादे से वन विभाग के द्वारा गंडक नदी में मोटर वोट से गश्ती शुरू कर दिया है।वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि मानसून सीजन में बरसात का लाभ उठाते हुए वन तस्कर एवं शिकारी अधिक सक्रिय हो जाते है। जिससे वन संपदा एवं वन्य जीवों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। इसलिए वन विभाग के द्वारा वनकर्मियो की अलग अलग टीम बनकर वन क्षेत्र में गश्ती के लगाया गया है। इसके साथ ही गंडक नदी से सटे चुलभट्टा के वन क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय वन तस्कर भी वीटीआर वन क्षेत्र की कीमत लकड़ियों का अवैध पातन कर नाव से नेपाल ले जाने के फिराक में लगे जाते है। अंतर्राष्ट्रीय वन तस्करो के मंसूबे पर पानी फेरने के लिए वनकर्मियों के द्वारा गंडक नदी में मोटरबोट से लगातार गश्ती किया जा रहा है। ताकि वन संपदा तथा वन्य जीवों पर पैनी नजर रखी जा सके।