वाल्मीकि नगर के टंकी बाजार में जल जमाव से परेशान लोगों को मिलेगी अब राहत।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर पंचायत के टंकी बाजार में होने वाले जल जमाव से लोगों को अब मिलेगी राहत।बताते चलें कि टंकी बाजार स्थित सब्जी बाजार और दुर्गा मंदिर हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप बरसात में पानी निकासी नहीं होने के कारण जल जमाव से दुकानदार सहित आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना उठाना पड़ता था।इन समस्या को देखते हुए पंचायत के मुखिया पन्नालाल साह के द्वारा दुर्गा मंदिर से लेकर लगभग 250 फिट नाले का निर्माण शुरू कर दिया गया है।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर पंचायत के मुखिया पन्ना लाल साह ने बताया कि जल जमाव से लोगों को राहत दिलाने के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है।जिसकी लंबाई लगभग 250 फिट होगा।इस नाला निर्माण से जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी।नाला निकासी का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया गया है।