तेज रफ्तार का कहेर दो मोटरसाइकिल आपस में हुई भिड़ंत

रिपोर्ट सौरभ बाजपेयी ब्यूरो चीफ

रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे एआरटीओ उमेश कटियार ने घायलों को अपने निजी वाहन से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और उनका प्राथमिक उपचार करवाया।

जानकारी के अनुसार, बजरंग और रामविलास रायबरेली से काम निपटाकर लौट रहे थे। प्यारेपुर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।

हादसे के समय एआरटीओ उमेश कटियार क्षेत्र में फील्ड चेकिंग कर रहे थे। घायलों को सड़क पर पड़ा देखकर उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी। बिना समय गंवाए, उन्होंने दोनों घायलों को अपनी निजी गाड़ी में बैठाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने तक वे अस्पताल में ही मौजूद रहे।

एआरटीओ उमेश कटियार ने बताया कि वे फील्ड चेकिंग के दौरान उस रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने पुष्टि की कि प्यारेपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हुए थे। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। उन्होंने बताया कि अब दोनों घायलों की स्थिति सामान्य है।