बाढ़ प्रभावित यात्रियों को राहत: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने चलाईं अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

मालीगांव। असम के शिवसागर जिले के शिमलगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति के चलते रेल परिचालन प्रभावित होने पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। शिमलगुड़ी?नामतिआलि और शिमलगुड़ी?सेले गहाट सेक्शन में सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं, जिसके कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। कुछ ट्रेनों को सुरक्षित स्टेशनों तक सीमित किया गया है, जबकि कुछ सेवाएं रद्द भी की गई हैं।

यात्रियों को राहत देने के लिए 22 से 26 जुलाई 2026 तक दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें ट्रेन संख्या 05911/05912 तिनसुकिया?भोजो?न्यू तिनसुकिया तथा ट्रेन संख्या 05913/05914 न्यू तिनसुकिया?मोराणहाट?तिनसुकिया के बीच प्रतिदिन चलाई जा रही हैं, ताकि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में यात्रियों की आवाजाही सुगम बनी रहे।

इसके अलावा, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे पहले ही लामडिंग?मरियानी जंक्शन और रंगिया?मरियानी जंक्शन के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर चुका है, जिससे फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें और रेलवे द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।