तकनीकी कार्यों के चलते जोधपुर मंडल की पांच ट्रेनें प्रभावित, एक आंशिक रद्द, चार देरी से चलेंगी

जोधपुर। मध्य रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे में चल रहे तकनीकी उन्नयन कार्यों का असर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल से संचालित पांच प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार एक ट्रेन का संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा, जबकि चार सुपरफास्ट ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मध्य रेलवे के पुणे मंडल के वाठार यार्ड में दोहरीकरण परियोजना के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 10 अगस्त को ट्रेन संख्या 20475 बीकानेर?मिराज सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस बीकानेर से केवल पुणे तक संचालित होगी। वहीं, 11 अगस्त को वापसी में ट्रेन संख्या 20476 मिराज?बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस मिराज के बजाय पुणे से बीकानेर के लिए रवाना होगी। इस कारण इस फेरे में पुणे?मिराज रेलखंड पर ट्रेन का संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

इसके अलावा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में कानपुर सेंट्रल?टूंडला रेलखंड के पनकी धाम स्टेशन पर नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, चौथी लाइन बिछाने और यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण चार सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा।

रेलवे के अनुसार?

12324 बाड़मेर?हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 जुलाई को बाड़मेर से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।

22308 बीकानेर?हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 जुलाई को बीकानेर से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से चलेगी।

12307 हावड़ा?जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22 और 23 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 1 घंटा 40 मिनट, जबकि 30 जुलाई को 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

22307 हावड़ा?बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।