पनकीधाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, कुछ रीशेड्यूल तो कुछ रेगुलेट रहेंगी

जयपुर। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में कानपुर सेंट्रल?टूण्डला रेलखंड के पनकीधाम स्टेशन पर नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली तथा चौथी रेल लाइन बिछाने के लिए यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना कार्य के चलते रेल यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। इसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की कई रेलसेवाओं का संचालन रीशेड्यूल एवं रेगुलेट किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कार्य के दौरान ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए निम्न परिवर्तन किए गए हैं।

रीशेड्यूल ट्रेनें

गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर?हावड़ा एक्सप्रेस 29 जुलाई 2026 को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर?हावड़ा एक्सप्रेस 29 जुलाई 2026 को बाड़मेर से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।

रेगुलेट रहने वाली ट्रेनें

22307 हावड़ा?बीकानेर एक्सप्रेस 21 एवं 24 जुलाई 2026 (दो ट्रिप) को प्रयागराज मंडल में 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

12307 हावड़ा?जोधपुर एक्सप्रेस 22 एवं 23 जुलाई 2026 को प्रयागराज मंडल में 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

04112 गांधीग्राम?प्रयागराज स्पेशल 30 जुलाई 2026 को आगरा एवं प्रयागराज मंडल में 1 घंटा 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

12987 सियालदह?अजमेर एक्सप्रेस 30 जुलाई 2026 को प्रयागराज मंडल में 1 घंटे तक रेगुलेट रहेगी।

12307 हावड़ा?जोधपुर एक्सप्रेस 30 जुलाई 2026 को प्रयागराज मंडल में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से जांचने की अपील की है।

रेलवे के अनुसार पनकीधाम स्टेशन पर नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और चौथी लाइन का निर्माण भविष्य में ट्रेनों के संचालन को अधिक सुरक्षित, तेज और सुचारु बनाएगा। यह कार्य पूरा होने के बाद रेल क्षमता में वृद्धि होगी और यात्रियों को बेहतर एवं अधिक विश्वसनीय रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा।