सामाख्याली–गांधीधाम रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, कई एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी आंशिक रूप से रद्द

जोधपुर। पश्चिम रेलवे द्वारा सामाख्याली?गांधीधाम रेलखंड पर सामाख्याली, वोंध एवं भरूच स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के कार्य के चलते रेल यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे की कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस रेलसेवाओं का संचालन आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कार्य के दौरान ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए निम्न परिवर्तन किए गए हैं।

प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

22483 भगत की कोठी?गांधीधाम एक्सप्रेस 28 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक भीलडी तक ही चलेगी। भीलडी से गांधीधाम के बीच सेवा रद्द रहेगी।

22484 गांधीधाम?भगत की कोठी एक्सप्रेस 29 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक भीलडी से संचालित होगी। गांधीधाम से भीलडी के बीच सेवा रद्द रहेगी।

19404 दिल्ली?भुज एक्सप्रेस 24 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक भीलडी तक ही चलेगी।

19403 भुज?दिल्ली एक्सप्रेस 26 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक भीलडी से संचालित होगी।

20984 दिल्ली सराय?भुज एक्सप्रेस 29 जुलाई एवं 1 अगस्त को भीलडी तक ही चलेगी।

20983 भुज?दिल्ली एक्सप्रेस 31 जुलाई एवं 4 अगस्त को भीलडी से संचालित होगी।

14321 बरेली?भुज एक्सप्रेस 27, 29, 31 जुलाई तथा 2 और 3 अगस्त को भीलडी तक ही चलेगी।

14311 बरेली?भुज एक्सप्रेस 28, 30 जुलाई एवं 1 अगस्त को भीलडी तक ही संचालित होगी।

14312 भुज?बरेली एक्सप्रेस 28, 29, 31 जुलाई एवं 4 अगस्त को भीलडी से चलेगी।

14322 भुज?बरेली एक्सप्रेस 30 जुलाई, 1, 2 एवं 3 अगस्त को भीलडी से संचालित होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा एनटीईएस (NTES) के माध्यम से अवश्य जांच लें।

रेलवे के अनुसार यह कार्य आधुनिक ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध हो सकेगा। यात्रियों से सहयोग एवं असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।