प्रपोज करने के विवाद में कार्यशाला मैनेजर की पिटाई

प्रपोज करने के विवाद में कार्यशाला मैनेजर की पिटाई

वाराणसी (संवाददाता)। शिवपुर स्थित राज टीवीएस एजेंसी में कार्यरत कार्यशाला मैनेजर अमित मिश्रा के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। अमित मिश्रा बड़ागांव थाना क्षेत्र के करमपुर गांव के निवासी बताए जाते हैं।

बताया जाता है कि कार्यशाला में कार्यरत एक युवती को प्रपोज करने के बाद विवाद खड़ा हो गया। युवती द्वारा इंकार किए जाने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद युवती के परिचित कुछ लोग कार्यशाला पहुंचे और अमित मिश्रा की जमकर पिटाई कर दी। अचानक हुई घटना से कार्यशाला में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

घटना के बाद क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।