निलजे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए 21-22 जुलाई को ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

मुंबई। मध्य रेलवे द्वारा निलजे स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली की कमीशनिंग के लिए 21 जुलाई की शाम 7:45 बजे से 22 जुलाई की सुबह 5:45 बजे तक विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों के मार्ग, समय और परिचालन में बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार 17318 दादर?हुबली एक्सप्रेस (21 जुलाई की यात्रा) को ठाणे?कल्याण?कर्जत मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन पनवेल स्टेशन पर नहीं रुकेगी, जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए कल्याण स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

वहीं 10103 सीएसएमटी?मडगांव एक्सप्रेस (22 जुलाई) अपने निर्धारित समय सुबह 7:10 बजे के बजाय सुबह 8:40 बजे रवाना होगी।

इसके अलावा कई ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाएगा। 20112 मडगांव?सीएसएमटी एक्सप्रेस, 11004 सावंतवाड़ी रोड?दादर एक्सप्रेस, 12620 मंगलूरु?लोकमान्य तिलक टर्मिनस मत्स्यगंधा एक्सप्रेस तथा 01435 सोलापुर?एलटीटी स्पेशल निर्धारित समय से विलंबित होकर चलेंगी। 17317 हुबली?दादर एक्सप्रेस भी 10 से 15 मिनट तक देर से चल सकती है।

ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान दिवा?पेन मेमू, दिवा?रोहा मेमू, एलटीटी?एर्नाकुलम दुरंतो, हजरत निजामुद्दीन?तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस, सीएसएमटी?मंगलूरु एक्सप्रेस, भावनगर टर्मिनस?तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस, कोंकणकन्या एक्सप्रेस, दादर?सावंतवाड़ी एक्सप्रेस, मडगांव?सीएसएमटी मांडवी एक्सप्रेस, मडगांव?बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, मडगांव?सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल?वेरावल एक्सप्रेस तथा मडगांव?सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को 25 से 35 मिनट तक की देरी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।