21 जुलाई की रात से 22 जुलाई की शाम तक बंद रहेगा जॉसगंज रेलवे फाटक, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

अजमेर। रेलवे द्वारा ट्रैक रखरखाव एवं सुरक्षा कार्य के चलते अजमेर?दौराई रेलखंड पर स्थित समपार फाटक संख्या 50 स्पेशल (जॉसगंज) को अस्थायी रूप से सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार कि.मी. 296/9-0 पर स्थित इस समपार फाटक पर मशीन के माध्यम से ट्रैक पैकिंग तथा रिवाइज्ड पैनल का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 21 जुलाई 2026 को शाम 8:00 बजे से 22 जुलाई 2026 को शाम 6:00 बजे तक फाटक पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

इस अवधि के दौरान आमजन की सुविधा के लिए मार्टिनल ब्रिज मार्ग तथा आर.यू.बी. सुभाष नगर मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की व्यवस्था की गई है।

रेलवे प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि में जॉसगंज रेलवे फाटक का उपयोग न करें तथा वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। यह कार्य रेल संचालन की सुरक्षा और ट्रैक की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु हो सके।