वाठार यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बीकानेर–मिरज एक्सप्रेस आंशिक रूप से रहेगी रद्द

जयपुर। मध्य रेलवे के पुणे मंडल के वाठार यार्ड में दोहरीकरण परियोजना के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की बीकानेर?मिरज?बीकानेर एक्सप्रेस का संचालन निर्धारित अवधि में आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20475 बीकानेर?मिरज एक्सप्रेस 10 अगस्त 2026 को बीकानेर से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी, लेकिन इसका संचालन पुणे स्टेशन तक ही किया जाएगा। इस दौरान पुणे से मिरज के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20476 मिरज?बीकानेर एक्सप्रेस 11 अगस्त 2026 को मिरज के बजाय पुणे स्टेशन से संचालित होगी। परिणामस्वरूप मिरज से पुणे के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने तथा उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। यह अस्थायी परिवर्तन वाठार यार्ड में चल रहे दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए किया जा रहा है।