उर्स मेले के दौरान कपासन स्टेशन पर 7 ट्रेनों का विशेष ठहराव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

उर्स मेले के दौरान कपासन स्टेशन पर 7 ट्रेनों का विशेष ठहराव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

दरगाह हजरत दीवाना शाह उर्स मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने कपासन रेलवे स्टेशन पर सात रेलसेवाओं का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह विशेष ठहराव 21 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक रहेगा, जिससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों का कपासन स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है।

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार

1. गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 20 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक खजुराहो से प्रस्थान करने पर कपासन स्टेशन पर प्रातः 4:50 बजे पहुंचेगी तथा 4:52 बजे रवाना होगी।

2. गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी खजुराहो एक्सप्रेस 21 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने पर कपासन स्टेशन पर रात्रि 11:00 बजे पहुंचेगी तथा 11:02 बजे प्रस्थान करेगी।

3. गाड़ी संख्या 22901 बांद्रा टर्मिनस उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 21 जुलाई 2026 को कपासन स्टेशन पर दोपहर 12:38 बजे पहुंचेगी और 12:40 बजे रवाना होगी।

4. गाड़ी संख्या 22902 उदयपुर सिटी बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 22 जुलाई 2026 को कपासन स्टेशन पर रात्रि 10:28 बजे पहुंचेगी तथा 10:30 बजे प्रस्थान करेगी।

5. गाड़ी संख्या 20972 शालीमार उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 19 जुलाई 2026 को शालीमार से प्रस्थान करने पर कपासन स्टेशन पर प्रातः 3:40 बजे पहुंचेगी तथा 3:42 बजे रवाना होगी।

6. गाड़ी संख्या 12981 जयपुर असारवा एक्सप्रेस 20 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक कपासन स्टेशन पर रात्रि 1:48 बजे पहुंचेगी तथा 1:50 बजे प्रस्थान करेगी।

7. गाड़ी संख्या 12982 असारवा जयपुर एक्सप्रेस 20 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक कपासन स्टेशन पर रात्रि 1:31 बजे पहुंचेगी तथा 1:33 बजे रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। उर्स मेले के दौरान विशेष ठहराव की इस व्यवस्था से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा तथा कपासन स्टेशन से आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।