99% नक्शा तो एक से बड़े एक सरकारी दफ्तरों, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल का भी पास नहीं होगा तो क्या सभी बिल्डिंग्स को गिरा दिया जाएगा???

99% नक्शा तो एक से बड़े एक सरकारी दफ्तरों, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल का भी पास नहीं होगा तो क्या सभी बिल्डिंग्स को गिरा दिया जाएगा???

मेरी उत्तर प्रदेश सरकार से विनम्र गुज़ारिश है कि बुलडोज़र चलाने से बेहतर होगा कि यदि किसी संपत्ति पर कानूनी कार्रवाई आवश्यक हो, तो सरकार उसे अपने कब्ज़े में लेकर सरकारी विश्वविद्यालय घोषित कर दे।

इतने बड़े संस्थान के निर्माण में करोड़ों रुपये और वर्षों की मेहनत लगी होती है। उसे ध्वस्त करने से सबसे बड़ा नुकसान है

यदि किसी व्यक्ति या संस्था ने कानून का उल्लंघन किया है, तो कार्रवाई उसी पर होनी चाहिए, छात्रों की शिक्षा पर नहीं।

विश्वविद्यालयों में किसी एक धर्म के नहीं, बल्कि हर धर्म, हर जाति और हर वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं। इसलिए राजनीति या विवाद से ऊपर उठकर शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इमारतें गिराने से बेहतर है, उन्हें शिक्षा के लिए बचाया जाए।