टनकपुर से नांदेड़ के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, 6 जुलाई को उद्घाटन स्पेशल चलेगी

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए 17631/17632 नांदेड़?टनकपुर?नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन की घोषणा की है। इस नई ट्रेन का शुभारंभ 6 जुलाई 2026 को 05012 टनकपुर?नांदेड़ उद्घाटन विशेष ट्रेन के संचालन से होगा।

रेलवे के अनुसार, नियमित सेवा नांदेड़ से 12 जुलाई 2026 (प्रत्येक रविवार) और टनकपुर से 14 जुलाई 2026 (प्रत्येक मंगलवार) से शुरू होगी।

उद्घाटन विशेष ट्रेन 6 जुलाई को सुबह 10:45 बजे टनकपुर से रवाना होकर पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, अकोला, हिंगोली, पूर्णा आदि प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 6:00 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।

नियमित 17631 नांदेड़?टनकपुर एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार रात 11:40 बजे नांदेड़ से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वहीं 17632 टनकपुर?नांदेड़ एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार सुबह 9:00 बजे टनकपुर से चलकर अगले दिन शाम 4:30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।

रेलवे ने बताया कि इस नई साप्ताहिक एक्सप्रेस में एसी द्वितीय, एसी तृतीय, शयनयान, सामान्य द्वितीय श्रेणी, पेंट्रीकार, एलएसएलआरडी तथा जनरेटर सह लगेजयान सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। उद्घाटन विशेष ट्रेन में 19 कोच होंगे।

इस नई रेल सेवा से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सीधी रेल संपर्क सुविधा मजबूत होगी। तीर्थयात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और आम यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में अधिक सुविधा मिलने के साथ क्षेत्रीय संपर्क और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।