त्रिवेणी में नागरिक सुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।सीमावर्ती देश नेपाल के त्रिवेणी में सोमवार की शाम में नागरिक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अध्यक्ष इलाका पुलिस कार्यालय दुमकिबांस के इंस्पेक्टर थमन सिंह राना तथा त्रिवेणी के वार्ड अध्यक्ष नुरेंद्र शाह ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों के द्वारा शांति, सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त करने पर जोड़ देते हुए गंडक बराज के सीमा नाका से होकर नेपाल में प्रवेश करने वाले सभी पर्यटकों के व्यक्तिगत विवरण का एंट्री करने की बात पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा गया। इसके साथ ही सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों का भी विवरण पुलिस प्रशासन को अपने पास रखने का सुझाव दिया गया।कार्यक्रम में शामिल स्थानीय निवासियों ने त्रिवेणी भंसार कार्यालय का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब्त की गई सामान की नीलामी जिला में नही बल्कि त्रिवेणी भंसार कार्यालय में ही होना चाहिए। इसके लिए जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध प्रशासन से किया गया। इसके साथ ही त्रिवेणी के आसपास के क्षेत्र में बढ़ रही लूटपाट,चोरी आदि की घटना को नियंत्रण करने के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की बात रखा गया। त्रिवेणी तथा आसपास के क्षेत्र में इन दिनों ड्रग्स की तस्करी तथा सेवन करने वालों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ते ही चला जा रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए विद्यालय तथा समुदाय के बीच संचेतना मूलक कार्यक्रम चलाने का भी सुझाव पुलिस प्रशासन को स्थानीय निवासियों के द्वारा दिया गया।

इलाका पुलिस कार्यालय के इंस्पेक्टर राना ने स्थानीय निवासियों की रखी गई बातों तथा सुझाव को सही बताते हुए इस पर जरूरी कार्रवाई करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया गया।इस अवसर पर त्रिवेणी गांवपालिका के वार्ड नंबर सात के अध्यक्ष उमेश कार्की, होटल व्यवसाई संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश कुंवर, वार्ड सदस्य शोभा क्षेत्री, लक्ष्मण गौतम, रूपा थापा, मनी कुमार श्रेष्ठ सहित करीब दो दर्जन की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।